Advertisment

दुमका : पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या

दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हांसापाथर गांव के टंडी टोला में बुधवार की रात एक 25 वर्षीय युवती बासमती हेमरोम की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई. मृतका के पिता बाजून किस्कू ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता मुर्मू के साथ अपनी ससुराल शिवलीबोना गया हुआ था. घर पर बासमती हेमरोम और उसकी दादी थी. मृतिका के दादी का कहना है कि लगभग 12:00 बजे किसी का कॉल आया और युवती बाहर निकल गई. हालांकि दादी ने मना किया लेकिन युवती ने उसे समझा-बुझाकर सुला दी और अपने बाहर निकल गई. उसकी दादी ने मोटरसाइकिल की आवाज भी सुनी और आगंतुक का अंधेरे के कारण सिर्फ पैर ही देख पाई.

सुबह जब उसकी दादी उठ कर बाहर आई तो घर के बाहर ही युवती की कुचली हुई लाश पड़ी हुई थी. शव को देखकर प्रतीत होता है कि युवती को अगल बगल में ही कहीं मार कर लाश को घर के सामने डाल दिया गया है. सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस एसके प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची और मामले के उद्भेदन में लग गई. लाश के पास पुलिस को खून से सना हुआ पत्थर, एक हंसिया, काला माला और रबर बैंड मिला है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

रिपोर्ट : आशीष

अवैध संबंध के चक्कर में भौजाई ने की देवर की हत्या

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...