नई दिल्ली: Android और iPhone, iPad उपयोगकर्ताओं को भारत सरकार ने साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क किया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत काम करने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने एक हाई सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है, जिसमें iOS, iPadOS और Android 13, 14, 15 ऑपरेटिंग सिस्टम में खामियों की बात कही गई है।
क्या है खतरा?
CERT-In के अनुसार, इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज़ को निष्क्रिय बना सकते हैं या निजी जानकारी चुराने (डेटा थेफ्ट) की कोशिश कर सकते हैं। एंड्रॉयड सिस्टम में फ्रेमवर्क, मीडिया फ्रेमवर्क, डॉक्युमेंट्स UI, परमिशन कंट्रोलर, वाईफाई, मीडियाटेक, क्वालकॉम जैसे कई कंपोनेंट्स में बग पाए गए हैं। इन बग्स की मदद से खतरनाक एप्लिकेशन डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं और यूजर की अनुमति के बिना मालवेयर रन कर सकते हैं।
यूजर्स के लिए जरूरी सलाह
Apple ने iOS और iPadOS के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स जारी कर दिए हैं, जिसे तुरंत इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है।
Android यूजर्स को भी अपने डिवाइस में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करने की जरूरत है।
यूजर्स को कहा गया है कि वे केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें।
किसी भी हालत में थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से APK फाइल्स डाउनलोड न करें।
अपने डिवाइस में नियमित रूप से सिक्योरिटी अपडेट्स चेक करते रहें।
CERT-In की यह चेतावनी देशभर के करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि वे साइबर हमलों और डेटा चोरी से बच सकें।


















