हरि सहनी ने कहा- देश के साथ बिहार को बर्बाद करना चाहते हैं राहुल

पटना : बिहार सरकार के मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एमएलसी हरि सहनी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के साथ-साथ बिहार को बर्बाद करना चाहते हैं। बिहार इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव से पहले तमाम नेताओं का बिहार दौरा शुरू हो गया है।

Goal 6 22Scope News

राहुल गांधी जहां जाते हैं वहां कांग्रेस का पतन हो जाता है – मंत्री हरि सहनी

आपको बता दें कि कल यानी गुरुवार को राहुल गांधी बिहार के दरभंगा में आए हुए थे जहां उन्होंने अंबेडकर छात्रा जाकर लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को बिहार आ रहे हैं। वहीं इसको लेकर मंत्री हरि सहनी ने कहा कि राहुल जहां जाते हैं वहां कांग्रेस का पतन हो जाता है। इसके साथ ही साथ आगे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कहा कि वह बिहार आते हैं तो जनता उम्मीद भी करती है। पीएम ही बिहार का विकास कर सकते हैं।

यह भी देखें :

राहुल पूरी तरह फेल, विधानसभा चुनाव में जमानत हो जाएगा जब्त – मंत्री जनक राम

बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि राहुल जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस का पूरी तरह पतन हो जाता है। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना जमानत भी बचा नहीं पाएगी। इसके साथ ही साथ जनक राम ने राहुल गांधी के द्वारा आरक्षण के द्वारा बढ़ाए जाने को लेकर कहा कि 65 वर्षों तक उनके माता-पिता के साथ उनके नाना ने शासन किया उस समय क्यों नहीं आरक्षण की याद आया। जब सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के पास जाते हैं तो खड़गे कुर्सी खाली कर देते हैं तो यह कैसी राजनीति हो रही है।

Mantri Janak Ram 22Scope News
राहुल पूरी तरह फेल, विधानसभा चुनाव में जमानत हो जाएगा जब्त – मंत्री जनक राम

यह भी पढ़े : ‘जो देश पाकिस्तान का यार है, वो भारत के लिए गद्दार’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...