‘जो देश पाकिस्तान का यार है, वो भारत के लिए गद्दार’

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने सोशल मीडिया एक्स पर आकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि जो देश पाकिस्तान का यार है, वो भारत के लिए गद्दार है। तुर्किए और अजरबैजान ने पाकिस्तान का साथ देकर 140 करोड़ भारतीयों के दिल को चोट पहुंचाई है। भारत सरकार सख्त कदम उठा रही है और आगे भी उठाएगी। आतंक के समर्थकों को पूरा जवाब मिलेगा।

Goal 1 22Scope News

शाहनवाज ने भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के दौरान तुर्किए व अजरबैजान पर दिया है बयान

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के दौरान तुर्किए और अजरबैजान ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान में तनातनी चरम पर थी। तुर्किए ने अजरबैजान के साथ मिलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। पाकिस्तान के साथ दोनों देशों की एकजुटता पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का बयान सामने आया है।

यह भी देखें :

…और शुरू हो गया बॉयकॉट

तुर्किए ने अजरबैजान को भी पक्ष में मिला लिया. दोनों देश सैन्य टकराव में पाकिस्तान के लिए एक साथ आ गए। अब भारत में दोनों देशों के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। भारत में तुर्किए और अजरबैजान का बॉयकॉट शुरू कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey और #BoycottAzerbaijan जैसे हैशटैग की बाढ़ आ गई है। भारतीय दोनों देशों की पर्यटन अर्थव्यवस्था पर प्रहार करने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़े : विरोधी जितना नफ़रत करेंगे देश की जनता PM मोदी को उतना ही ज़्यादा प्यार देगी, नये संसद का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण – सैयद शाहनवाज़ हुसैन

अंशु झा की रिपोर्ट

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...