Chaibasa : नक्सलियों की धरपकड़ को निकले जवानों पर वज्रपात का कहर, CRPF के अधिकारी शहीद, तीन गंभीर…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ जारी संयुक्त अभियान के दौरान गुरुवार को प्राकृतिक आपदा ने सुरक्षाबलों को गहरा आघात दिया। बालिबा के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 26वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी (2IC) एम. प्रबो सिंह शहीद हो गए, जबकि अन्य तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Gumla : गए थे बकरी खोजने मिल गई बम! कुलमुंडा जंगल में फटा बम, ग्रामीण गंभीर… 

Chaibasa : मणिपुर के रहने वाले थे जवान
Chaibasa : मणिपुर के रहने वाले थे जवान

Chaibasa : संयुक्त अभियान के दौरान घटी घटना

झारखंड के कोल्हान क्षेत्र, विशेषकर सारंडा और आसपास के इलाके में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता-मिसिर बेसरा, अनमोल, असीम मंडल, अजय महतो, मोछु, अनल, सागेन अंगरिया, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में हैं। इन्हीं खतरों को देखते हुए 4 मार्च 2025 से छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली व पहाड़ी इलाकों में विशेष संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Crime : स्कॉर्पियो खोला तो उड़ गए होश, बोतलों में भरी शराब के जखीरे के साथ एक गिरफ्तार… 

इस अभियान में चाईबासा पुलिस, कोबरा की 203 और 209 बटालियन, झारखंड जगुआर, और CRPF की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियनें शामिल हैं। 15 मई 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे बालिबा के पास अभियान के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसमें एम. प्रबो सिंह, सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, सब-इंस्पेक्टर सुरेश भगत और चंदलाल हांसदा घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Giridih Suicide : फांसी के फंदे के सहारे झूलकर युवती ने दे दी जान, तफ्तीश में जुटी पुलिस… 

Chaibasa : घायल जवानों को रांची लाया गया
Chaibasa : घायल जवानों को रांची लाया गया

गंभीर रुप से घायलों को रांची रेफर किया गया

घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर जंगल से रेस्क्यू किया गया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस मुख्यालय और CRPF झारखंड सेक्टर के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।इलाज के दौरान एम. प्रबो सिंह ने वीरगति प्राप्त की।

ये भी पढ़ें- Simdega Crime : अंधेरी रात में वाहन चुरा उड़नछू हो गए चोर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद… 

एम. प्रबो सिंह मणिपुर के रहने वाले हैं। कुछ महीने पहले ही झारखंड में तैनात हुए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। अन्य तीन घायल अधिकारी-सुबीर कुमार मंडल, सुरेश भगत और चंदलाल हांसदा की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज सेल अस्पताल किरीबुरू और टाटा मेन अस्पताल, नोवामुंडी में चल रहा है।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...