Gumla : गए थे बकरी खोजने मिल गई बम! कुलमुंडा जंगल में फटा बम, ग्रामीण गंभीर…

Gumla : जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम पंचायत अंतर्गत कुलमुंडा गांव में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब जंगल में छिपा देसी बम फटने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Giridih Suicide : फांसी के फंदे के सहारे झूलकर युवती ने दे दी जान, तफ्तीश में जुटी पुलिस… 

बकरी खोजने के लिए जंगल गया था शख्स

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कल देर रात की बताई जा रही है जब असरू मुंडा जंगल में बकरी खोजने गया था। इसी दौरान मेड (मेड़) में छिपा बम उसकी नजर पड़ी। उसको समझ नहीं आया कि यह है क्या जिसके बाद जिज्ञासावश उसने बम को छूने और दबाने का प्रयास किया, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया।

Gumla : घायल की स्थिति गंभीर
Gumla : घायल की स्थिति गंभीर

ये भी पढ़ें- Chatra Crime : गिद्धौर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर धराए, अंतरजिला नेटवर्क का हुआ खुलासा… 

Gumla : लहुलुहान स्थिति में अस्पताल में भर्ती

विस्फोट के कारण बम के छर्रे असरू मुंडा के पेट में धंस गए, साथ ही उसके दोनों हाथों में भी गंभीर चोटें आईं। पहाड़ की तलहटी में बसे गांव में धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और लहूलुहान हालत में असरू को तत्काल सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- Simdega Crime : अंधेरी रात में वाहन चुरा उड़नछू हो गए चोर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद… 

परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अक्सर जंगली सूअर और अन्य वन्य जीवों से फसल की सुरक्षा के लिए जंगल की मेड में देसी बम छिपाकर रखे जाते हैं। गर्मी के मौसम में बम अधिक संवेदनशील हो जाते हैं और मामूली दबाव में भी फट सकते हैं। असरू इसी जाल का शिकार हो गया।

अमित राज की रिपोर्ट–

UGC Notice: झारखंड के 16 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को नोटिस, छात्रों...

UGC ने फीस रिफंड नियमों का पालन नहीं करने पर झारखंड के 16 उच्च शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी किया है। जानें किन संस्थानों...

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का...

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य...