Chaibasa: नक्सलियों से मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का जवान घायल, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Chaibasa: जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी इलाके में शुक्रवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हई। जिसमें कोबरा बटालियन-209 के एक जवान सुनील कुमार घायल हो गए। यह मुठभेड़ झारखंड और ओडिशा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान की शुरुआत दो दिन पहले तब हुई जब ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा विस्फोटक लदे ट्रक को लूट लिया गया था।

सुरक्षा बलों का संयुक्त ऑपरेशन:

माओवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना के बाद कोबरा बटालियन 203 और 209, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों के साथ चाईबासा पुलिस ने 4 मार्च 2025 से छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती जंगलों में एक विशेष संयुक्त अभियान शुरू किया था।

30 मई को दोपहर लगभग 12 बजे तिरिलपोसी के पहाड़ी जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ों का सहारा लेकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटक सामग्री, वर्दी और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं।

Chaibasa: IED विस्फोट में जवान घायल:

भागते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के विस्फोट में कोबरा बटालियन के जवान सुनील कुमार टीएस घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ स्थल के आसपास भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता जैसे मिसिर बेसरा, अनमोल मोछु, अजय महतो, अमित हांसदा उर्फ अपटन समेत अन्य उग्रवादी दस्ते के साथ मौजूद थे।

फिलहाल सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त कराने तक अभियान नहीं रोका जाएगा।

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...