Colonel सोफिया मेरी बहन है…, राजद ने पोस्टर के जरिये भाजपा सरकार पर किया हमला…

Colonel सोफिया मेरी बहन है..., राजद ने पोस्टर के जरिये भाजपा सरकार पर किया हमला...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।‌ विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही गठबंधन छोटे छोटे मुद्दे भी छोड़ना नहीं चाहते हैं और एक दूसरे पर निशाना साधते हैं।‌ वार प्रतिकार में अक्सर राजनीतिक दल पोस्टरबाजी भी करती हैं।‌ भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर छत्तीसगढ़ के मंत्री के द्वारा अपमानजनक टिप्पणी पर भी पूरे देश में राजनीति काफी तेज हो गई है।‌  Colonel Colonel Colonel Colonel 

हालांकि कोर्ट के संज्ञान में मामला आते ही कोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह के विरुद्ध FIR भी दर्ज कर लिया गया है वहीं मंत्री विजय शाह ने माफ़ी भी मांग ली है बावजूद इसके विपक्ष इस मौके को हाथों से जाने नहीं चाहता है।‌राजधानी पटना में राजद ने एक पोस्टर लगा कर छत्तीसगढ़ के मंत्री विजय शाह समेत भाजपा पर निशाना साधा।‌ राजद की तरफ से जारी पोस्टर पर लिखा है ‘कर्नल सोफिया का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।‌ कर्नल सोफिया मेरी बहन है।‌ मुझे अपनी बहन पर गर्व है।‌ इसके साथ ही पोस्टर के जरिये भाजपा की केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा गया है।‌  Colonel

यह भी पढ़ें – Bihar की सरकार दलित विरोधी है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा…

पोस्टर में लिखा है कि जब भारतीय सेना का हाथ पाकिस्तानी सेना के गर्दन में था, तो सीजफायर क्यों? अगर दो दिन युद्ध और होता तो Occupied Kashmir भारत का होता…।‌ इसके साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीज फायर करवाने के बयान का कार्टून रूप देते हुए लिखा है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? पूछता है भारत…।‌ इस पोस्टर के जरिये विपक्ष ने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर निशाना साधा है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल ट्रम्प के सीजफायर करवाने के बयान पर भी राजद ने तंज कसा है और केंद्र सरकार से सवाल किया है।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna Airport का नया टर्मिनल भवन बन कर लगभग तैयार, PM कर सकते हैं उद्घाटन

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में इन नियमों का करना...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को होगी। JAC ने प्रवेश पत्र, रिपोर्टिंग टाइम, OMR शीट और परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जरूरी...

Cyber Fraud: रांची में सोशल मीडिया दोस्ती और फर्जी APK से...

रांची में साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और फर्जी आरटीओ चालान APK फाइल के जरिए दो लोगों से करीब 5.90 लाख रुपये...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...