India Pakistan Attack : कर्नल सोफिया ने कहा- सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है पाक, भारत दे रहा है जवाब

नई दिल्ली : भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान की तरफ से की गई कार्रवाई पर प्रेसवार्ता की जा रही है। विदेश विभाग के सचिव विक्रम मिस्त्री, कर्नल सोफिया कुरैसी और विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह की तरफ से मीडिया को संबोधित किया गया। कर्नल सोफिया कुरैसी ने कहा कि पाकिस्तान सैन्य ठिकानों पर निशाना बना रहा है।

goal 22Scope News

भारत तनाव नहीं चाहता’, बोली भारतीय सेना

कर्नल सोफिया क़ुरैशी ने कहा कि भारत तनाव नहीं चाहता लेकिन पाकिस्तान की तरफ से उकसावे की कार्रवाई की जा रही है। कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने पंजाब में हाई स्पीड मिसाइल दागी जिसका जवाब दिया जा रहा है। भारतीय सशस्त्रों बलों ने जवाब दिया, पाक के सैन्य ठिकानों पर नियंत्रित प्रहार किया गया। भारतीय सेना ने पाक सेना को काफी क्षति पहुंचाई है।

यह भी देखें :

आम नागरिकों को निशाना बना रहा है पाकिस्तान

सेना की प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान आम नागरिकों को निशाना बना रहा है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

Indian Army PC 1 22Scope News

यह भी पढ़े : India Pakistan Attack : सुबह 10:30 बजे प्रेसवार्ता कर रात की बड़ी जानकारी देगी भारतीय सेना

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...

Ramgarh CCL Firing News: CCL चेकपोस्ट पर फायरिंग के बाद हाई...

Ramgarh CCL Firing News: शनिवार सुबह-सुबह रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL सिरका चेकपोस्ट पर अपराधियों ने फायरिंग करके इलाके में दहशत फैला दी।...

Khalari News: मुहर्रम पर खलारी में दिखा भाईचारे का अद्भुत नजारा,...

Khalari News: रांची जिले के खलारी ब्लॉक में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया गया। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के...