विश्व रक्तचाप दिवस पर IMA ने निकाली प्रभातफेरी, चिकित्सकों ने कहा…

भोजपुर: शनिवार को विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर भोजपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)  के नेतृत्व में एक प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी रमना मैदान से शहीद भवन होते हुए वापस रेडक्रॉस भवन के पास आकर समाप्त हो गई। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ पी सिंह ने कहा कि यह प्रभातफेरी इसलिए निकाली गई ताकि जागरूकता बढाई जा सके और लोग उच्च रक्तचाप के रोकथाम, उसका पता लगाने और नियंत्रण के बारे में जान सकें।  IMA IMA IMA IMA IMA IMA 

उच्च रक्तचाप हृदय रोग विकसित करने का मुख्य जोखिम कारक है। सचिव डॉक्टर विजय गुप्ता ने कहा कि दुनिया भर में एक अरब से ज़्यादा लोग हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित हैं, जो दुनिया भर में हृदय रोग और समय से पहले मौत का एक प्रमुख कारण है। उच्च रक्तचाप का बोझ निम्न और मध्यम आय वाले देशों में असमान रूप से महसूस किया जाता है, जहाँ दो तिहाई मामले पाए जाते हैं, जिसका मुख्य कारण हाल के दशकों में उन आबादी में बढ़े हुए जोखिम कारक हैं।

यह भी पढ़ें – अब Patna Junction पर लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति, सीएम ने मल्टी मॉडल हब तथा सब-वे का किया लोकार्पण…

LN Mishra 1 22Scope News

डॉक्टर अमित जायसवाल ने कहा कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित लगभग आधे लोग अपनी स्थिति से अनजान हैं, जिससे उन्हें टाले जा सकने वाले चिकित्सीय जटिलताओं और मृत्यु का जोखिम रहता है। 2025 तक उच्च रक्तचाप के प्रसार को 25% तक कम करने के वैश्विक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, WHO और यूनाइटेड स्टेट्स सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने 2016 में ग्लोबल हार्ट्स इनिशिएटिव की शुरुआत की।

प्रभात फेरी में रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा, डॉक्टर विकास सिंह, डॉक्टर संगीता सिंह, डॉक्टर सविता रुंगटा, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, डॉक्टर नवीन सिंह, डॉक्टर राजीव रमन, डॉक्टर विवेक राज, डॉक्टर बालाजी श्रीवास्तव, डॉक्टर एसके रूंगटा, डॉक्टर ए बी सहाय रामकुमार सिंह, डॉक्टर केके सिंह, डॉक्टर मधुकर प्रकाश सहित काफी संख्या में चिकित्सक मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   PM दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे बिहार, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘विपक्ष ने माना है कि…’

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...