विश्व हृदय दिवस पर IMA के बैनर चले आरा रेड क्रॉस सोसाइटी के समीप से स्थानीय डॉक्टरों ने निकाली प्रभात फेरी

आरा : विश्व हृदय दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बैनर चले आरा रेड क्रॉस सोसाइटी के समीप से स्थानीय डॉक्टरों ने सोमवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली। सभी डॉक्टर स्वास्थ्य के प्रति और अपने दिल की धड़कनों को काबू में रखने के लिए नारे भी बुलंद कर रहे थे। यह प्रभात फेरी रेड क्रॉस से शुरू होकर रमना मैदान सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा होते हुए वापस रेड क्रॉस में आकर समाप्त हो गई। मौके पर संबोधित करते हुए आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉक्टर पी सिंह ने कहा कि विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है। इसमें सबसे जरूरी है कि समय निकालकर सुबह और शाम में जरुर सभी को टहलना चाहिए।

Goal 7 22Scope News

स्वस्थ शरीर में ही ईश्वर का वास होता है – IMA

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही ईश्वर का वास होता है। समय-समय पर अपने हार्ट का चेकअप कराते रहना चाहिए। संबोधित करने वालों में सचिव डॉक्टर विजय गुप्ता, डॉक्टर अमित जायसवाल, डॉक्टर एसके रूंगटा, डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह, डॉक्टर अशोक पांडे, डॉक्टर केके सिंह, डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा, डॉक्टर जीवेश कुमार, डॉक्टर राजीव रमन और डॉक्टर विवेक राज सहित कई डॉक्टरों ने संबोधित किया।

यह भी पढ़े : विश्व रक्तचाप दिवस पर IMA ने निकाली प्रभातफेरी, चिकित्सकों ने कहा…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...