Jamtara : सेंट एंथोनी विद्यालय में सीसीए के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन…

Jamtara : नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय के कायस्थ पाड़ा स्थित मुख्य शाखा तथा पुलिस लाइन स्थित नई शाखा में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों (सीसीए) के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राइम्स रेसिटेशन तथा स्टोरी टेलिंग जैसी रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियाँ का आयोजन किया गया।

Jamtara : चित्रांकन, क्विज और वाद-विवाद जैसे कई कार्यक्रम आयोजित

वहीं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन, क्विज और वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और वक्तृत्व कौशल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, प्राचार्य अरूप कुमार यादव, उप-प्राचार्य लारेब खान, शैक्षणिक प्रमुख दीपक कुमार मंडल, विद्यालय के नई शाखा के ब्रांच इंचार्ज नीरज कुमार तिवारी तथा विज़न-इ सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी शामिल रहे। सभी निर्णायकों ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

l67 2 22Scope News

मौके पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक सह समाजसेवी डॉ दुर्गा दास भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।

विजेताओं को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ये न केवल उनके भीतर की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम वर्क की भावना को भी प्रोत्साहित करता हैं।

वहीं विद्यालय के नई शाखा के ब्रांच इंचार्ज नीरज कुमार तिवारी ने कहा कि हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। हमारा उद्देश्य हमेशा यही रहेगा कि हम बच्चों को एक ऐसा वातावरण दें जहाँ वे स्वतंत्र रूप से सीख सकें, अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अरूप कुमार यादव इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

निमाई मंडल की रिपोर्ट–

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...