पटना में चिराग के नाम का पोस्टर, लिखा- बिहार कर रहा ताजपोशी का इंतजार

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियां चुनावी मैदान में एक्टिव होती दिख रही है। साथ ही राजधानी पटना की सड़कों पर पोस्टर का दौर जारी है। पटना की सड़कों पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नाम का पोस्टर लगा हुआ है। शेखुपरा जिला के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की तरफ से चिराग पासवान के नाम का पोस्टर लगया गया है। जिसमें लिखा गया है कि बिहार ताजपोशी का इंजतार कर रहा है। चिराग के स्वागत के लिए बिहार तैयार है। शेर का कलेजा लेकर उपर वाला भेजा। दंगा फसाद ना बवाल चाहिए, बिहार का सीएम चिराग चाहिए।

Goal 2 22Scope News

चिराग की तस्वीर लगाकर मुख्यमंत्री का दिखाया गया है चेहरा

आपको बता दें कि चिराग पासवान की तस्वीर लगाकर मुख्यमंत्री का चेहरा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं के द्वारा दर्शाया जा रहा है। आज पटना की सड़कों पर चिराग पासवान का पोस्टर लगाया गया है। पटना के वीर चंद पटेल पथ स्थित सड़क पर पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में साफतौर पर कहा गया है कि चिराग के स्वागत को बिहार तैयार है।

यह भी पढ़े : जनता चाहती है कि चिराग Bihar का करें नेतृत्व, लोजपा(रा) ने कहा ‘सीएम नीतीश…’

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...