जनता चाहती है कि चिराग Bihar का करें नेतृत्व, लोजपा(रा) ने कहा ‘सीएम नीतीश…’

पटना: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव का शोर जोरों पर है। विधानसभा चुनाव की शोर के बीच एक तरफ एनडीए एकजुटता की बात कह रहा है तो दूसरी तरफ कई मामलों में एनडीए अपना एकजुटता दिखा भी रहा है। लेकिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार की राजनीति में आने को लेकर दिए बयान के बाद अब बिहार में चिराग को सीएम फेस बताया जाने लगा है। केंद्रीय मंत्री चिराग की पार्टी लोजपा(रा) में जोरशोर से चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग भी उठने लगी है। Bihar Bihar Bihar Bihar 

मामले में न्यूज़ 22स्कोप से खास बातचीत करते हुए चिराग के हनुमान और पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय पासवान ने कहा कि बिहार की जनता की मांग है कि चिराग पासवान बिहार का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि अभी एनडीए में यह भी क्लियर है कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट हो कर चुनाव लड़ेगा लेकिन लोगों ने चिराग पासवान का बिहार के प्रति जो विजन देखा है उसके बाद से बिहार की जनता चिराग को बिहार बुला रही है।

यह भी पढ़ें – PM ने कहा है तो करेंगे, आरा में मंत्री संतोष सिंह ने कहा…

जनता चाहती है कि चिराग का बिहार फर्स्ट बिहार फर्स्ट के सपने को जल्दी से साकार किया जाये। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान जब भी बिहार की राजनीति में आयेंगे तो बिहार की जनता उनका भव्य स्वागत करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  CM नीतीश के गांव से जन सुराज करेगी अभियान की शुरुआत, इन मुद्दों पर राज्य सरकार पर है हमलावर

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...