दिल्ली : देश के पू्र्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की आज यानी 21 मई को 34वीं पुण्यतिथि मनायी जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उनकी समाधी स्थल वीर भूमि पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

पिता राजीव गांधी के नाम राहुल का इमोशनल पोस्ट
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पिता स्व. राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि के मौके पर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया में राजीव गांधी की समाधि की तस्वीर को भी शेयर किया है। राहुल ने कैप्शन में लिखा कि पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं। आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा।
यह भी पढ़े : राहुल गांधी बिहार के दौरे पर, जानें कब…
यह भी देखें :
Highlights



















