हर्ष फायरिंग पर SP का बड़ा एक्शन, सूचना नहीं देने पर 2 चौकीदार निलंबित

मोतिहारी : मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात लगातार एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। मोतिहारी में लगातार हो रही हर्ष फायरिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई का सख्त रूख अख्तियार किया है। हर्ष फायरिंग के मामलों में लापरवाही बरतने और समय पर थाना को सूचना नहीं देने के आरोप में दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए चौकीदारों में दरपा थाना के सुधांशु राज और बंजरिया थाना के प्रेम राय शामिल हैं।

जिस थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग हो रही है, वहां के चौकीदार को इसकी भनक तक नहीं है – SP

एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट कहा कि जिस थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग हो रही है, वहां के चौकीदार को इसकी भनक तक नहीं है और थाने को जानकारी किसी अन्य माध्यम से मिल रही है जो गंभीर लापरवाही का मामला है। उन्होंने कहा कि ऐसे चौकीदारों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी चौकीदारों को चेतावनी दी है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी घटना होती है और उसकी सूचना थाना को किसी अन्य माध्यम से मिलती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी देखें :

हर्ष फायरिंग करने वाले मुखिया व JDU नेता विनोद यादव पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू

मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले पंचरुखा पंचायत के मुखिया व जदयू नेता विनोद यादव पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने आरोपी मुखिया पर 10 हजार का इनाम घोषित करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर विनोद यादव 48 घंटे के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते, तो कोर्ट से आदेश लेकर उनके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

JDU leader Vinod Yadav 1 22Scope News
हर्ष फायरिंग करने वाले मुखिया व JDU नेता विनोद यादव पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू

विनोद यादव द्वारा हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

वायरल वीडियो बना बड़ी कार्रवाई की वजह से नौ मई को दरपा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में विनोद यादव द्वारा हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होते ही दरपा थाना के एसआई कमलेश राम के बयान पर कांड संख्या 119/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस मुखिया की तलाश कर रही थी, जो अब तक फरार चल रहा है। पहले भी दर्ज है फायरिंग की एफआईआर यह पहला मामला नहीं है। बंजरिया थाना क्षेत्र में भी विनोद यादव पर हर्ष फायरिंग को लेकर एक और मामला दर्ज है, जिसमें उनका लाइसेंसी हथियार भी जप्त किया गया था। इसके बावजूद वे दोबारा फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिससे साफ जाहिर होता है कि आरोपी ने कानून को ठेंगा दिखाया। विनोद यादव कौन हैं।

विनोद तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा गांव के निवासी हैं

विनोद यादव तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बंजरिया प्रखंड के पंचरुखा पंचायत से मुखिया का चुनाव जीतकर यह पद हासिल किया है। इसके साथ ही वे जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भी हैं। एसपी ने कहा है कि अपराधी चाहे जिस पद पर हो कानून से ऊपर कोई नहीं है। हर्ष फायरिंग जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की विशेष टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अगर मुखिया विनोद यादव निर्धारित समय सीमा में सरेंडर नहीं करते तो पुलिस कोर्ट से कुर्की की अनुमति लेकर कार्रवाई शुरू कर देगी। प्रशासन की इस सख्ती से साफ है कि जिले में अब हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं पर सख्त नियंत्रण के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : Motihari में नया नटवरलाल, करीब 50 व्यापारियों को लगाया चूना…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...