Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : स्कूली बच्चों से भरी पिकअप वैन तालाब में पलटी, 15 बच्चे घायल कई गंभीर…

Hazaribagh : जिले के ईचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटरा गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूली बच्चों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरी। हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें 3 से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : निरसा थाने का आदिवासियों ने कर दिया घेराव और करने लगे… 

Hazaribagh : 15 बच्चे घायल कई गंभीर
Hazaribagh : 15 बच्चे घायल कई गंभीर

Hazaribagh : स्कूल से वापस घर लौट रहे थे छात्र

मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राएं पिकअप वैन से पढ़ाई के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी खुटरा गांव के पास पहुंची, वाहन चालक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे तालाब में पलट गया। तालाब में वाहन के गिरते ही बच्चों की चीख-पुकार गूंज उठी।

ये भी पढ़ें- Breaking : कल होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

Hazaribagh : जेसीबी की मदद से निकाला गया वाहन
Hazaribagh : जेसीबी की मदद से निकाला गया वाहन

बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीण दौड़े हुए आए और तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।ग्रामीणों की मदद से सभी घायल बच्चों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : गर्मी छुट्टी में घर आई युवती के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार… 

पिकअप वाहन चालक नशे में धुत था

l76yu 1 22Scope News

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों ने हादसे के पीछे लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि पिकअप वैन का चालक शराब के नशे में धुत था। इसके साथ ही, जिस स्थान पर यह दुर्घटना घटी वहां सड़क किनारे न तो कोई गार्डवाल है और न ही सुरक्षा के लिए डायवर्सन, जिससे इस प्रकार की दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : झरिया में जमकर मारपीट, भाजपा नेता लक्की सिंह के दो समर्थक गिरफ्तार… 

घटनास्थल पर पहुंची ईचाक थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की स्थिति की भी जांच की जा रही है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...