Palamu : अंजनी कुमार मिश्रा ने संभाला पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार…

Palamu : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा ने पलामू प्रमंडल के नए आयुक्त के रूप में बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली बैठक की और क्षेत्रीय विकास, कानून-व्यवस्था, एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें- Koderma : एक ही ऑटो में सवार थे 9 लोग, पिकअप ने ऑटो में मारी भयंकर टक्कर, दो की दर्दनाक मौत… 

Palamu : विकास कार्यो में तेजी लाने के दिये संकेत

पदभार संभालते ही मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में सुशासन स्थापित करना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : गला घोंटकर हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… 

अंजनी कुमार मिश्रा इससे पहले विभिन्न जिलों में सफल प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं और उनकी छवि एक ईमानदार एवं कार्यकुशल अधिकारी की रही है। पलामू प्रमंडल के अंतर्गत गढ़वा, लातेहार और पलामू जिले आते हैं, जहां विकास की बड़ी संभावनाएं हैं।

मनोज कुमार की रिपोर्ट–

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...