जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो आतंकी भी मारे गए

Desk. खबर जम्मू-कश्मीर से है। किश्तवाड़ में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक जवान शहीद हो गया। इससे पहले किश्तवाड़ जिले के चटरू के सिंहपोरा इलाके में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे पैरा एसएफ, सेना की 11आरआर, सातवीं असम राइफल्स और एसओजी किश्तवाड़ के जवानों ने सिंहपोरा चटरू में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, सैफुल्लाह समेत तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने चटरू के जंगलों में घेर लिया है।

अतिरिक्त जवान तैनात किए गए

एहतियात के तौर पर अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया है और मुठभेड़ स्थल तक पहुंचने के सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा आज की कार्रवाई एक सप्ताह पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र के नादिर गांव में अलग-अलग आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों के खात्मे के बाद की गई है।

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...