Gumla: जारी में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Gumla: जारी थाना क्षेत्र के परसा ग्राम स्थित कोतरीझरिया नामक स्थान पर हुए भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय रोहित रॉय (पिता अरुण रॉय) की दर्दनाक मौत हो गई। रोहित वर्तमान में एम.एल.ए. रोड, चैनपुर में रह रहा था और मूल रूप से कस्तूरबा कॉलोनी, बाजार समिति थाना बहादुरपुर, जिला पटना का निवासी था।

Gumla: सड़क हादसे में युवक की मौत

यह दुर्घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। रोहित अपनी बाइक से डुमरी से जारडा, जहां उनका काम चल रहा था, की ओर जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गड्ढे में जा गिरी, जिसके परिणामस्वरूप घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद रोहित के बड़े भाई लगातार उन्हें फोन करते रहे, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते बात नहीं हो पा रही थी। सुबह होने पर जब गांव के ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर रोहित का शव देखा, तो उन्होंने तत्काल जारी थाना को सूचित किया।

Gumla: घटना से परिजनों में शोक की लहर

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने रोहित के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। रोहित की असामयिक मृत्यु से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...