दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक एहतेशाम आलम की मौत

रांची:  राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान एहतेशाम आलम के रूप में हुई है। वह सुबह 5.30 बजे जिम जाने के लिए अपने घर से बाइक पर निकला था।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही वह पुराने विधानसभा गेट के सामने रोड क्रॉस कर रहा था, एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर चली गई और एहतेशाम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक एहतेशाम आलम की मौत :

मृतक के भाई सुल्तान आलम ने बताया कि एहतेशाम पिछले 20 दिनों से रोज सुबह जिम जाया करता था। घटना की सूचना पड़ोसियों के माध्यम से सुबह 6 बजे परिजनों को मिली। परिजन उसे लेकर रिम्स पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Jamshedpur News: डिमना डैम में नहाने गए MGM के दो जूनियर...

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोदाम थाना क्षेत्र में स्थित डिमना डैम में शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई। MGM मेडिकल कॉलेज के...

Ranchi Crime News: मोबाइल स्नैचर का स्कूटी से पीछा कर युवती...

रांची के धुर्वा में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों का युवती ने स्कूटी से पीछा किया। स्थानीय लोगों की मदद से मोबाइल वापस लिया,...

सिवान के कई होटल में होते हैं अवैध कारोबार, पुलिस की...

सिवान : सिवान जिले के बसतपुर बाजार में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रेस्टोरेंट में युवक और युवती की मुलाकात...