Advertisment

Bhagalpur के पिछड़े इलाके का रेलवे स्टेशन हुआ हाईटेक, PM ने किया शुभारंभ

Bhagalpur: भागलपुर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर पीरपैंती का इलाका जो पिछड़ा इलाका माना जाता था आज उस इलाके के रेलवे स्टेशन का केंद्र सरकार ने कायाकल्प करवा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 103 अत्यधिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों में भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन भी शामिल है जिसका भव्य तरीके से कायाकल्प किया गया है। 19 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन की दशा और दिशा बदल दी गई। अमृत भारत स्टेशन के तहत पीरपैंती स्टेशन का विकास हुआ पीएम मोदी ने आज से राष्ट्र को सौंप दिया। Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur 

स्टेशन का डिजाइन और इंटीरियर स्थानीय कला और आस-पास के ऐतिहासिक स्मारकों से प्रेरित है, जो आधुनिक वास्तुकला को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ता है।यह मिश्रण पीरपैंती स्टेशन को एक अलग पहचान प्रदान करता है, जो बिहार की समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। पीरपैंती रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे को बनाया गया है।

LN Mishra 1 22Scope News

पुनर्विकास के तहत आकर्षक लाइट के साथ एक आधुनिक आगमन द्वारका का निर्माण, प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय, एक आरक्षित लाउंज, एक कार्यकारी लाउंज और एक महिला प्रतीक्षालय का विकास किया गया है। वहीं, कंकोर्स क्षेत्र और आगमन खंड का पूर्ण निर्माण, यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए परिसंचारी क्षेत्र का विकास, गतिशील यात्री सूचना के लिए बड़े आकार की इनडोर और आउटडोर वीडियो दीवारों की स्थापना, स्टेशन नेविगेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए व्यापक साइनेज का कार्यान्वयन, सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दिव्यांगजन-अनुरूप बुनियादी ढांचे का प्रावधान आदि प्रमुख सुविधाएं प्रदान की गई

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Saharsa पहुंचे राज्यपाल, कहा ‘कोई हमारे लोगों की हत्या करे तो…’

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...