दिल्ली में हुए सड़क हादसे में 4 की मौत, मांझी ने सभी घायलों को भेजा इमामगंज

दिल्ली : दिल्ली में बिहार के गयाजी जिले के रहने वाले सड़क हादसे में चार की मौत और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। वहीं मृतकों के शव को और घायल लोगों को आज दिल्ली से मिनी बस से अपने गांव इमामगंज के चपरी गांव लाया गया, जहां मृतक के परिजनों में चीत्कार मच गई। वहीं घायल के परिजन भी काफी दुखी थे। इस मौके पर विभिन्न पार्टियों के नेता व समाजसेवी मौके पर मौजूद होकर सभी को सांत्वना दे रहे थे।

हालांकि इस बीच स्थानीय विधायक दीपा मांझी नदारत दिखी। जिसके कारण दूसरे पार्टी व समाजसेवियों का परिजनों में आक्रोशित भी देखें। वहीं राजनीतिक पार्टियों ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने का भी मांग किया है। साथ ही जो घायल है उसे भी मुआवजा देने की बात की गई है।

LN Mishra 1 22Scope News

सभी मृतक और घायलों को एंबुलेंस और मिनी बस से लाया गया गांव

आपको बता दें कि सभी घायलों को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने खर्चे से और सभी मृतक को एंबुलेंस और मिनी बस से गया पहुंचाया गया। बता दें कि गया जिले के इमामगंज के चपरी गांव के महादलित परिवार के 25 से 30 लोग दिल्ली होते हुए हरियाणा को पलायन कर रहे थे। दिल्ली में ही पिकअप वैन से सभी जा रहे थे। तभी पिकअप वैन का टायर फटने से गाड़ी पलट गई। जिसमें एक पुरुष सहित तीन बच्चों की मौत हो गई थी, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए थे।

यह भी देखें :

CM नीतीश ने कल ही मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने का किया है ऐलान – विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र डांगी

इमामगंज के पूर्व हम पार्टी के विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र डांगी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने कल ही मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सूचना मिली तो उसने अपने आदमी को अस्पताल भेज कर सभी घायलों का हाल-चाल लिया। साथ ही सभी को रहने खाने का इंतजाम किया और सभी घायलों को भी अपने खर्चे से इमामगंज भेजा है। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि हम लोगों को रोजी रोजगार दिया जाए। साथ ही उचित मुआवजा और नौकरी दिया जाए। हम लोगों के पास नौकरी रहता तो हमलोग यहां से बाहर नहीं जाते।

यह भी पढ़े : बिहार में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्कूल सिलेबस में शामिल करने की उठी मांग, JDU का समर्थन, RJD ने क्या कहा…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img