JCECE 2026 Update: झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, Exam अब 26 जुलाई को

झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई तक बढ़ी। परीक्षा अब 19 जुलाई की जगह 26 जुलाई को ऑफलाइन मोड में होगी।


JCECE 2026 Update रांची: झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (JCECE) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि और परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है।

बोर्ड के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई से बढ़ाकर 9 जुलाई 2026 कर दी गई है। वहीं अभ्यर्थी 10 और 11 जुलाई को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

JCECE 2026 Update:  अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणनई तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि9 जुलाई 2026
आवेदन में सुधार10 से 11 जुलाई 2026
प्रवेश परीक्षा26 जुलाई 2026
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन

Key Highlights

  • JCECE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई तक बढ़ाई गई।

  • आवेदन में सुधार 10 और 11 जुलाई को किया जा सकेगा।

  • प्रवेश परीक्षा अब 19 जुलाई के बजाय 26 जुलाई को होगी।

  • परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

  • कृषि, वेटनरी, वानिकी, डेयरी, हॉर्टिकल्चर समेत कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी।


JCECE 2026 Update: 19 जुलाई की जगह अब 26 जुलाई को होगी परीक्षा

पहले झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के तहत अब परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और निर्धारित तिथियों के दौरान आवेदन में आवश्यक सुधार करने की अपील की है।

JCECE 2026 Update: इन पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए होगी परीक्षा

झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न संस्थानों में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

  • बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (BVSc & AH)
  • बीएससी (ऑनर्स) कृषि
  • बीएससी (ऑनर्स) वानिकी
  • बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी
  • बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
  • बीएफएससी (मत्स्य विज्ञान)
  • बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर


Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...