Bihar MSME Policy 2026: बिहार MSME को मिलेगा नया बूस्ट, उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने हैदराबाद में की अहम बैठकें

Bihar MSME Policy 2026: बिहार को देश का अगला औद्योगिक ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में उद्योग विभाग लगातार निवेश, उद्यमिता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक बियाडा एवं आएडा कुंदन कुमार ने हैदराबाद का महत्वपूर्ण दौरा किया।

Ni-MSME और तेलंगाना MSME अधिकारियों के साथ हुई बैठक

हैदराबाद प्रवास के दौरान कुंदन कुमार ने National Institute for Micro, Small and Medium Enterprises के अधिकारियों और तेलंगाना MSME विभाग के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में बिहार के MSME इकोसिस्टम को अधिक आधुनिक, निवेश-अनुकूल और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए संस्थागत सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।

नई MSME नीति और पुनर्गठन पर मंथन

बैठक में बिहार के MSME क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से MSME निदेशालय के पुनर्गठन, नई MSME नीति तैयार करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए रणनीतिक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अन्य राज्यों की सफल नीतियों और सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने पर भी जोर दिया गया।

प्रवासी बिहारियों को निवेश के लिए जोड़ने की पहल

अपने दौरे के दौरान कुंदन कुमार ने Bihar Foundation Hyderabad Chapter और बिहार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। बैठक में राज्य में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक साझेदारियों को बढ़ावा देने और प्रवासी बिहारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने बिहार में उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार सृजन से जुड़े अवसरों पर अपने सुझाव भी साझा किए।

उद्योग और रोजगार को मिलेगी नई गति

कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में MSME सेक्टर को मजबूत बनाने, निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थानों और उद्योग संगठनों के साथ सहयोग को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के संवाद और साझेदारियां बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें: Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की तबीयत खराब, TMH में चल रहा इलाज

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...