जमुई पुलिस को बड़ी सफलता, 2 फरार नक्सली गिरफ्तार

जमुई : जमुई पुलिस को शुक्रवार की बीती रात बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2005 से फरार दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मामला चरका पत्थर इलाके का है। गिरफ्तार नक्सलियों पर पुलिस पर हमला करने के साथ अन्य कई मामले दर्ज हैं। जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि गुरुदयाल यादव और कैलू यादव वर्ष 2005 में हथियार के साथ पुलिस बल पर हमला किया था। घटना के बाद यह अपने ग्रुप के साथ फरार हो गया था।

Goal 1 22Scope News

दोनों चुपचाप गांव आकर रहने लगे, पुलिस को भनक नहीं लगी – SP

पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंदन का कहना है कि कई वर्षों बाद यह दोनों चुपचाप गांव आकर रहने लगे लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। बीते दिन जब इन दोनों की गांव में छुपने की सूचना मिली तो झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई और दोनों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर न्यायालय भेज दिया है।

यह भी पढ़े : Breaking : अपराधियों ने राइस मिल मालिक को मारी गोली, मौत

यह भी देखें :

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...