दिलीप का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- बाबासाहेब का अपमान करने वाले आज लेकर घूम रहे हैं संविधान 

वैशाली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जिला कार्य समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्थानीय विधायक अवधेश सिंह भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने बाबा भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया है। बाबा भीमराव अंबेडकर, जो गरीबों के मसीहा थे, उन्हें चुनाव में हराने का काम किया।

LN Mishra 1 22Scope News

दिल्ली में 2 गज जमीन नहीं दी गई कि शव को दफनाया जा सके – BJP के प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने बाबासाहेब की मृत्यु के बाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में दो गज जमीन नहीं दी गई कि शव को दफनाया जा सके। बाबा भीमराव अंबेडकर की पत्नी ने मुंबई में ले जाकर शव को दफनाया। लेकिन कांग्रेसियों ने दो दिन बाद ही जहाज के भाड़े का नोटिस भेज दिया। उनकी पत्नी रोती रहीं और बिलबिलाती रहीं। क्या यही भीमराव बाबा का सम्मान कांग्रेस करती है।

यह भी देखें :

जब कांग्रेस का कोई मरता है तो दिल्ली में 50 एकड़ में स्वागत बनाया जाता है – दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के दोहरे मापदंड पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब कांग्रेस का कोई मरता है तो दिल्ली में 50 एकड़ में स्वागत बनाया जाता है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस ने बाबा भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया और आज वही पार्टी संविधान लेकर घूमती है। दिलीप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करते हुए कहा कि जब मोदी की सरकार बनी तब 2016 में बाबा भीमराव अंबेडकर का स्मारक बनाया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा सरकार ने बाबासाहेब के योगदान को सम्मान देने का काम किया है।

यह भी पढ़े : ‘महारानी’ जो बना रहीं हैं महिलाओं की नई पहचान

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिहार के 4 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज राज्य के चार लिगेसी एंड थ्रस्ट (L&T) जिलों में विकासात्मक मुद्दों...

नीतीश ने भारत की जनगणना-2027 के तहत बिहार में आज से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राज्यसभा सांसद व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को भारत की...

पूर्व CM का ‘पावर अपग्रेड’, अब पूरे देश में मिलेगी Z+...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को पद छोड़ने के बाद भी Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। गृह...

डिजिटल तरीके से शुरू हुई जनगणना 2027, DM ने खुद किया...

गोपालगंज : देशभर में जनगणना 2027 की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप दिया गया...

भोजपुर, कटिहार व गयाजी के जेलों में एक साथ छापेमारी, भारी...

आरा/कटिहार : बिहार के भोजपुर, कटिहार और गयाजी जिले में एक साथ छापेमारी की गई है। रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img