Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस को दिया सुझाव, कहा- पाकिस्तान में बुलाए विशेष सत्र

पटना : कांग्रेस की ओर से आज संविधान बचाओ पदयात्रा की गई। जिसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने 65 सालों तक देश पर राज किया, गरीब गरीब ही रह गया। गरीबी दूर नहीं हुआ और हिंदुस्तान सबसे पीछे रह गया। दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है। मैं कांग्रेस को सुझाव देना चाहता हूं कि वह पाकिस्तान में जाकर राजनीति करें।

जब भारत में जरूरी होगा तब विशेष सत्र बुलाया जाएगा – दिलीप जायसवाल

वहीं दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के द्वारा पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विशेष सत्र बुलाने जाने को लेकर कहा कि कांग्रेस यह सुझाव पाकिस्तान को दें और कांग्रेस पाकिस्तान में विशेष सत्र बुलाए। जब भारत में जरूरी होगा तब विशेष सत्र बुला लिया जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा काराकाट लोकसभा चुनाव में हार को लेकर कहा कि इस बार पूरी तरीके से मजबूती से रहना है। इसके साथ ही साथ परिसीमन को लेकर कहा कि जल्द परिसीमन होगा, जिससे लोकसभा सीट और बढ़ेगी।

यह भी पढ़े : राजेश राम ने SC से कर दी बड़ी मांग, कहा- BJP संविधान विरोधी पार्टी

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...