Advertisment

BJP जिला कार्यसमिति की बैठक, PM के कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा तैयार

आरा : भारतीय जनता पार्टी (BJP) भोजपुर जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार जायसवाल और अन्य अतिथियों में पंचायती राज एवं प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु, विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक सुनील पांडेय और पूर्व विधायक मुन्नी देवी मंचासीन थे।

LN Mishra 1 22Scope News

बिक्रमगंज में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बाते कही

कार्यसमिति बैठक के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. संजय जायसवाल ने उपस्थिति कार्यकताओं को 30 मई को बिक्रमगंज में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बाते कही। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का बिहार में पहली बार आगमन हो रहा है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। शाहाबाद की धरती के आगमन पर वीर कुंवर सिंह के धरती से सबसे अधिक लोग समारोह में शामिल होंगे। सभी विधानसभा से विभिन्न गाड़ियों के माध्यम से लाखों लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद देश की जनता मे गजब का जोश है। पूरे देश में राष्ट्रीय भावना फैला हुआ है।

अधिक से अधिक लोग पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे – भूमि राजस्व मंत्री संजय सरावगी

भूमि राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यसमिति सदस्य सहित नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकताओं को ले जाने का आमंत्रण देने की बात कही। वहीं पंचायती राज सह प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए सभी मंडलों में बैठक करने की बात कही। प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने बैठक में आए पदाधिकारियों और जिला कार्यसमिति सदस्यों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

यह भी देखें :

क्षेत्रीय प्रभारी सिदार्थ शंभु ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखा

प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सिदार्थ शंभु ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखा। विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक सुनील पांडेय और मुन्नी देवी ने भोजपुर जिला से सबसे अधिक लोगों का हुजूम पहुंचने का आशा व्यक्त किया। विधायकगण ने कहा कि सभी जगह प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोग स्वतः जाने के लिए तैयार है। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और फूलमाला के साथ किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री नरेंद्र तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिला कार्यसमिति सदस्य शामिल थे।

यह भी पढ़े : 2 दिवसीय दौर पर दिल्ली जाएंगे CM, 29 मई को बिहार आएंगे PM

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...