हजारीबाग: कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दिया है जिसको देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कड़े निर्णय लिए है. पुरे राज्य में मिनी लॉकडाउन के साथ कई सारी पाबंदियां लगा दी है. पाबंदियों की वजह से बाजारों में खासा असर देखने को मिल रहा हैं. खासकर के वेवसाईयों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. देखा जा सकता है की खरवास बीत चूका है और शादियों का सीजन आ चूका है पर कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए शादियों में भीड़ करने पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है. जिस वजह से शादी में किये जाने वाले साज सजावट की सामग्री तथा शादी की तैयारी करने वाले व्यवसायियों को इससे काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है.
व्यवसायियों को झेलना पड़ रहा नुकसान
आने वाले दिनों में शादी की लग्न शुरू हो जाएगी लेकिन भीड़ कम करने की बात से बहुत से लोग कोरोना गाइडलाइन्स के तेहत शादी कैंसल कर रहे हैं. जिनमे होटल वाले, बैंड वाले को काफी समस्या हो हो रही है. क्योंकि शादी के सीजन में ही इन सभी की कमाई होती है पर इस बार इनलोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि शादियों में 50 प्रतिशत लोगों के शामिल होने की ही बात पर बैंड वाले और होटल वालों ने बताया कि गाइडलाइन्स के बावजूद भी अनावश्यक भीड़ शादियों में हो ही जाती है. उन सभी का कहना है की सरकार इस मामले पर ध्यान दें और शादियों को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी करे. झारखण्ड में कोरोना को देखते हुए 15 दिनों के लिए और जारी गाइडलाइन को बढ़ा दिया गया है जिससे लोग कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से बच सके.
रिपोर्ट: आशीष

















