Advertisement
Advertisement

Bokaro Accident : टेंपो ने मारी बाइक में जोरदार टक्कर, पिता की मौत बेटा गंभीर…

Bokaro Accident : जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटियाली और मोहनपुर गांव के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान महावीर मांझी के रूप में हुई है, जबकि उनके पुत्र रामधन मांझी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, वाहनों के उड़े चिथड़े, दोनों चालको समेत 10 मवेशियों की मौत… 

Bokaro Accident : जांच में जुटी पुलिस
Bokaro Accident : जांच में जुटी पुलिस

Bokaro Accident : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों

घटना रविवार को उस समय हुई जब महावीर मांझी अपने बेटे रामधन मांझी के साथ बाइक से अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही दोनों घटियाली और मोहनपुर के बीच मुख्य सड़क पर पहुंचे, एक अनियंत्रित टेम्पो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े।

ये भी पढ़ें- Bokaro विधायक श्वेता सिंह मामले में ये क्या बोल गए सरयू राय…

टक्कर मारने के बाद टेंपो चालक फरार

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद टेम्पो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पिंडराजोरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महावीर मांझी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bokaro Accident : मामले की जानकारी देते परिजन
Bokaro Accident : मामले की जानकारी देते परिजन

ये भी पढ़ें- Dhanbad : निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में बुजुर्ग का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका… 

वहीं, गंभीर रूप से घायल रामधन मांझी को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने टेम्पो की पहचान कर ली है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Ranchi Breaking : चुटिया में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

जरुर पढ़ें- Giridih : खोरठा गायक पर युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार… 

जरुर पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

जरुर पढ़ें- Garhwa Crime : 40 रुपए के लिए मार दी गोली, चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार… 

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...