वट सावित्री व्रत आज, अभिजित मुहूर्त में करें पूजा

पटना : हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे इकट्ठा होती हैं और विधि-विधान के साथ बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। साथ ही वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। बता दें कि इस दिन चंद्रमा के वृषभ राशि में संचार करने के कारण अद्भुत संयोग बन रहा है, जो बहुत फलदायी माना जा रहा है। इस वर्ष यानी 2025 में यह व्रत आज 26 मई यानी सोमवार को आयोजित किया जा रहा है।

Goal 6 22Scope News

व्रत के प्रभाव से पति की दीर्घायु के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में सुख व समृद्धि आती है

इस व्रत के प्रभाव से पति की दीर्घायु के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आती है। हालांकि, इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करना अत्यंत आवश्यक है। इस दिन एक अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार, वट सावित्री व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

वट सावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष वट सावित्री व्रत 26 मई 2025 यानी सोमवार को मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 27 मई को सुबह 8:31 बजे समाप्त होगी।

यह भी देखें :

आज बन रहा है ये दुर्लभ संयोग

व्रत के दिन भरणी नक्षत्र, शोभन योग और अतिगण्ड योग का शुभ संयोग बन रहा है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 से दोपहर 12:42 तक रहेगा। यह समय व्रत और पूजा के लिए अत्यंत फलदायक माना जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार वट सावित्री व्रत सोमवार को पड़ रहा है, जिससे यह सोमवती अमावस्या भी बन रही है। यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। साथ ही चंद्रमा इस दिन अपनी उच्च राशि वृषभ में संचार करेगा, जो शुभ संकेत है।

शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं

आज सावित्री व्रत का पावन दिन है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। वे वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और परिक्रमा करके अपने सुहाग की रक्षा की प्रार्थना करती हैं। यह व्रत सावित्री और सत्यवान की कथा पर आधारित है, जिसमें सावित्री ने अपने पति को यमराज से वापस पाया था। आज पटना में भी महिलाएं इस व्रत को कर रही हैं, इसका जायजा न्यूज 22स्कोप की टीम ने लिया।

Vat Savitri Vrat Patna 22Scope News
शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं

स्नेहा राय की रिपोर्ट

यह भी पढ़े : शोभन योग में कल वट सावित्री, अखंड सौभाग्य व संतान प्राप्ति की कामना से महिलाएं रखेंगी व्रत

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...