बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम नीतीश कुमार ने किया दौरा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

खगड़ियाः राज्य में बाढ़ के बिगड़े हालात को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया का दौरा किया, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। खास करके गंगा के जलस्तर का सबसे ज्यादा दबाव गोगरी- नारायणपुर तटबंध को झेलना पड़ रहा है जिसे देखने सीएम भरतखंड पहुंचे। बांधों की स्थिति की जानकारी के बाद सीएम नीतीश कुमार ने राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतखंड बाढ़ राहत केंद्र का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बाढ़ पीड़ितों से जाना। साथ ही बाढ़ राहत केंद्र में बनाए गए स्वास्थ्य शिविर का भी उन्होंने जायजा लिया। स्वास्थ्य शिविर, बाढ़ राहत केंद्र और बांधो के निरीक्षण के दौरान डीएम समेत तमाम वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया।

सीएम नीतीश कुमार नौगछिया से सड़क मार्ग से खगड़िया पहुंचे थे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं सीएम के साथ खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर और स्थानीय जदयू विधायक डॉ संजीव भी मौजूद थे।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...