रांची : झारखंड बोर्ड (JAC) 10वीं का रिजल्ट जारी, 4,33,944 में से 3,95000 छात्र उतीर्ण, 91 .71 प्रतिशत परीक्षाफल

रांची :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिसमें 4,33,944 में से 3,95000 छात्र उतीर्ण हुए हैं। पिछली साल 90.40 प्रतिशत था, इस बार 91.71 प्रतिशत रिजल्ट आया। इस बार संथाल परगना प्रमंडल अव्वल रहा, पिछले साल निचले पायदान पर था। छात्र अपना परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से देख सकते हैं।

रांची :  पासिंग परसेंटेज पिछले साल से अच्छा रहा

इस वर्ष झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लाखों छात्रों ने भाग लिया था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार का पासिंग परसेंटेज पिछले साल से अच्छा रहा है, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर निगरानी की व्यवस्था की थी। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रकाशित किया गया।

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने को निर्देश

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम देखें। जिन छात्रों को अपने परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि लगती है, वे नियमानुसार पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Also Read : Breaking: कल आएगा JAC 10th का रिजल्ट, हो गया ऐलान

 

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...