Breaking: कल आएगा JAC 10th का रिजल्ट, हो गया ऐलान

रांची. खबर राजधानी रांची से है। JAC 10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। JAC 10th का रिजल्ट कल 12:20 जारी होगा। इसका ऐलान हो गया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा इस रिलज्ट को जारी किया जाएगा। इसको लेकर कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

पिछले साल 90 फीसदी रहा था रिलज्ट

पिछले साल जैक 10वीं बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति ने प्रदेश भर में टॉप किया था। वहीं सनात संजोरी को इसमें दूसरा स्थान और करिश्मा कुमारी एवं सृष्टि सौम्या को तीसरा स्थान मिला था। चारों लड़कियां हजारीबाग की ही रहने वाली है।

JAC 10th के साइंस और हिंदी विषय का पेपर हुआ था लीक

बता दें कि, इस साल जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक हुई थी। हालांकि, साइंस और हिंदी विषय का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद JAC ने 10th के साइंस और हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद फिर दोनों विषयों की परीक्षा हुई थी।

बंटी यादव हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी पुलिस मुठभेड़...

पटना : राजधानी पटना के करबिगहिया निवासी बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का पुलिस के साथ मुठभेड़ में हाफ एनकाउंटर...

Putki Electric Shock Death: पुटकी में बाथरूम में फैला करंट, दो...

Putki Electric Shock Death: बुधवार शाम पुटकी थाना क्षेत्र की BCCL 'A-टाइप' कॉलोनी में एक दुखद हादसे में दो महिलाओं की बिजली का करंट...

Jharkhand High Court Order: चतरा में करोड़ों की जमीन Fraud Case,...

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर चतरा में करोड़ों की जमीन हेराफेरी मामले में सीओ, सीआई समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।...