Breaking: IAS विनय चौबे से पूछताछ के लिए ACB को मिली दो दिनों की रिमांड, जानिए क्या दी दलील

रांची. खबर राजधानी रांची से है। कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार IAS विनय कुमार चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए ACB को 2 दिनों की रिमांड मिली है। मामले में विशेष कोर्ट से ACB को रिमांड मिली है। ACB ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 2 दिनों की रिमांड ही मंजूर की है।

कोर्ट में ACB की दलील

एसीबी ने कोर्ट में कहा कि मामले में राज्य सरकार को 38 करोड़ से अधिक घाटा हुआ है। संभावना है कि और भी बड़ी राशि की क्षति हुई होगी। ऊपर से नीचे सभी पदाधिकारियों की मिलीभगत है। मामला बड़ा है, इसलिए पूछताछ जरूरी है। ऑडिटर, सीए समेत अन्य अधिकारियों के सामने पूछताछ की जाएगी।

विनय चौबे के अधिवक्ता ने किया विरोध

वहीं विनय कुमार चौबे के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि बीमार हैं, इसलिए ट्रीटमेंट आवश्यक है, पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। डॉक्यूमेंट पहले से मौजूद है। वहीं गजेंद्र सिंह की रिमांड को लेकर ACB ने कोर्ट में कहा कि कनीय पदाधिकारी है, जांच करनी चाहिए थी, लेकिन नहीं की गई। बैंक गारंटी का वेरिफिकेशन भी नहीं किया गया। कितना लॉस हो रहा ये भी नहीं बताया है।

कोर्ट में एसीबी ने कहा कि सबको जानकारी थी, लेकिन किसी ने नहीं बताया। वहीं गजेंद्र सिंह के अधिवक्ता ने भी इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। सारे साक्ष्य ACB के पास है, पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...