IAS विनय चौबे की बढ़ीं मुश्किलें, एक और मामले में ACB ने किया गिरफ्तार

रांची. भ्रष्टाचार के आरोपों में पहले से जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ACB ने मंगलवार को उन्हें हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े एक और मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

ACB ने इस मामले में किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 11/2025 के तहत उनकी गिरफ्तारी के लिए अदालत में आवेदन दिया था, जिसे मंगलवार को विशेष एसीबी कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद एजेंसी ने विनय चौबे को इस केस में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है।

तीन बड़े मामलों में आरोपी हैं विनय चौबे

विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाला और खासमहल जमीन घोटाला मामलों में आरोपी हैं। अब ACB ने उन्हें वन भूमि घोटाला मामले में भी अभियुक्त बनाया है। इन तीनों मामलों में एसीबी ने ठोस सबूत और गवाहों के बयान कोर्ट में पेश किए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

मंगलवार को विनय चौबे की पेशी हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। ACB के अनुसार, इस केस की प्रीलिमिनरी इंक्वायरी पहले ही पूरी की जा चुकी थी, जिसके आधार पर रांची एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

लैंड स्कैम का पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ACB की जांच में सामने आया है कि विवादित भूमि हजारीबाग सदर अंचल के थाना नंबर 252, खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848, कुल 28 डिसमिल, और खाता नंबर 73, प्लॉट नंबर 812, 72 डिसमिल भूमि से संबंधित है।

एसीबी के अनुसार, इस भूमि को विनय सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर दिलाने और म्यूटेशन कराने में तत्कालीन डीसी विनय चौबे, संबंधित अंचल अधिकारी और ब्रोकरों की बड़ी भूमिका रही। फिलहाल इस भूमि पर नेक्सजेन नामक एक शोरूम संचालित है। जांच में प्राप्त दस्तावेजों और गवाहों के बयानों से स्पष्ट हुआ है कि विनय चौबे ने अपने प्रभाव का उपयोग कर सरकारी भूमि को निजी नामों पर दर्ज कराने में मदद की।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...