PM का बिहार दौरा NDA के लिए हो सकता है शुभ संकेत, हो गया सीटों का बंटवारा!

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी 29 मई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर शाम 4:30 बजे राजधानी पटना में आ रहे हैं। साथ ही वह बिहारवासियों को करीब 50 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन व बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही इसी साल बिहार में विधानसभा का चुनाव भी होना है। पीएम के बिहार आगमन से पहले बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, एनडीए के अंदरखाने में किसे कितनी सीट मिलेगी इसको लेकर सहमति लगभग बन गई है। हालांकि, फिलहाल इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बिहार में अक्टूबर और नवंबर माह में चुनाव होगा।

LN Mishra 1 22Scope News

NDA में हुआ सीटों का बंटवारा!

सूत्रों के अनुसार, एनडीए गठबंधन में शामिल दल सीटों की अदला-बदली कर सकते हैं। मंशा यह है कि जहां जिस पार्टी के जीतने की संभावना अधिक है उसे वहीं से उम्मीदवार दिया जाए। इसके लिए जातिगत समीकरण, पिछले चुनावों का प्रदर्शन और स्थानीय असरदार चेहरे को ध्यान में रखा जा रहा है। एनडीए में संभावित सीट बंटवारा की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101–102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) को भी 102 से 103 सीटें मिल सकती है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 30 सीटें तो वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को छह-छह सीटें मिल सकती है।

इस फॉर्मूले पर भी बांटी जा सकती हैं सीटें

एनडीए सूत्रों के अनुसार इस बार बीजेपी 101 से 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जदयू 101 से 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जबकि बाकी सीटें छोटे सहयोगी दलों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM), और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के बीच बांटी जाएंगी। इस बार चिराग पासवान की एनडीए में शामिल होने से समीकरण बदले हैं। वहीं चिराग की पार्टी 25 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके अल्वा मांझी की पार्टी हम को छह से सात और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम चार से पांच सीटें दी जा सकती हैं।

यह भी देखें :

सीट बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं

मालूम हो कि, पिछली बार बीजेपी और जदयू ने 110 और 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार सीटों की अदला-बदली की योजना है जैसे बीजेपी की वह सीट जो वह लगातार दो बार हार चुकी है, उसे किसी सहयोगी को सौंपा जा सकता है। 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो सीएम नीतीश की पार्टी जदयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा और 43 सीटें जीती, बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 71 सीटें जीती, जीतनराम मांझी की हम सात सीटों पर चुनाव लड़ी और चार सीटें जीती। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी भी एनडीए गठबंधन में शामिल थी जो 11 सीटों पर चुनाव लड़ी और चार सीटें जीती। फिलहाल मुकेश सहनी महागठबंधन के साथ हैं। कुल मिलाकर 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने कुल 125 सीटें जीती थीं, जो बहुमत से सिर्फ तीन अधिक थीं।

यह भी पढ़े : PM मोदी का बिहार दौरा आज, Patna में भव्य रोड शो, 50 हजार करोड़ रुपए योजनाओं की सौगात

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...