रोशना-प्राणपुर सड़क जाम, मृतक के शव को एंबुलेंस में रख ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन

कटिहार : कटिहार जिले के रोशना थाना के लाभा जीरो माईल के समीप बीते 26 मई को सड़क दुर्घटना में घायल अमदाबाद थाना क्षेत्र के ओक्सा टाल निवासी सिताउर रहमान की इलाज के दौरान कटिहार मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। आक्रोशित मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने एनएच-81 मुख्य सड़क पर टायर जलाकर रोशना पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जब जिस वाहन से दुर्घटना हुई थी उसके चालक को ग्रामीणों ने पकड़ रोशना पुलिस के हवाले किया था। जिसके बाद में रोशना पुलिस ने छोड़ दिया। जिससे ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क जामकर रोशना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

NH-31 बिहार-बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है

गौरतलब है कि यह एनएच-31 बिहार और बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क हैं। अवैध खनन के द्वारा इस इलाके में हाईवा और अन्य बड़ी गाड़ियों का परिचालन तेज रफ़्तार से होती हैं। लोगों ने बताया कि आए दिन इस रोड पर सड़क दुर्घटना होती रहती हैं। फिलहाल सूचना पाकर रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने के प्रयास में लगी हुई हैं। लोगों का कहना है कि जबतक आरोपी को पकड़ा नहीं जाएगा तबतक हमलोग प्रदर्शन करते रहेंगे।

यह भी पढ़े : कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह से तैयार है कटिहार सदर अस्पताल…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...