Advertisment

अपराधियों ने किशोर को मारी गोली, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बाढ़ : मोकामा और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही हिंसक वारदातों से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल किया। मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव में दोपहर बाद अपराधियों ने एक किशोर रौशन कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल किशोर को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

आपको बता दें कि इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतर गई है। दूसरी ओर पुलिस भी मौके पर पहुंच लोगों से सड़क जाम समाप्त करने की कवायद कर रही है। शिवनार गांव में ही पिछले अपराधियों ने एक महादलित परिवार को बेरहमी से पीट-पीटकर कई लोगों को घायल कर दिया था। आज की घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हैं।

जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम रोशन कुमार है – थानाध्यक्ष किशोर झा

मोकामा के शिवनार गांव में युवक को गोली मारने के मामले में मोकामा के प्रभारी थानाध्यक्ष किशोर झा ने कहा कि जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम रोशन कुमार है और उसके हाथ में गोली लगी है। फिलहाल हुआ ठीक-ठाक स्थिति में है जबकि घटना का कारण आपसी विवाद बताया है। फिलहाल पुलिस मामूली को लेकर छानबीन कर रही है।

Badh Bawal 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भीषण गर्मी से हर लोग परेशान, अचानक 6 बच्चे हो गए बेहोश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकास कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...