Advertisment

पड़ोसी से झगड़ा होने के बाद थाना जा रहे युवक को रास्ते में ही लगा दिया ठिकाना

गया : गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको फील्ड के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के चन्ना गांव के गरीबन चौधरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा कि अपराधियों ने युवक को दो गोली मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है, और मामले की छानबीन में जुट गई है.

मृतक के परिजन ने बताया कि चन्ना गांव के निवासी गरीबन चौधरी का पड़ोसी से झगड़ा हो गया था. उसके बाद बीती रात पड़ोसी फेकू चौधरी व उनके परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट की. जिसकी शिकायत करने रात में मृतक गरीबन चौधरी चंदौती थाना जा रहे थे. परिजन ने कहा कि रात में जब मृतक के मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल बंद आ रहा था.

वही सोमवार की अहले सुबह लोगों को जानकारी मिली कि सड़क किनारे एक शव मिला है. जब परिजन घटनास्थल पहुंचे तो मृतक की पहचान गरीबन चौधरी के रूप में की गई. परिजनों ने पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबन चौधरी थाना में ममला को दर्ज कराने गये थे. उसी दौरान पड़ोसी फेकू चौधरी व उनके लोगों ने रास्ते में ही गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक चेन्नई में मजदूरी का कार्य करता था और कुछ दिन पहले ही घर वापस लौटे थे. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...