नन इंटरलॉकिंग और विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द और विलंबित, यात्रियों की यात्रा पर असर

रांची: रेलवे द्वारा विभिन्न रूटों पर चल रहे नन इंटरलॉकिंग और विकास कार्यों के कारण यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ा है। सिकंदराबाद रेल मंडल के बल्हारशाह-काजीपेट रेलखंड में नन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पांच स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें इस प्रकार हैं:

  • ट्रेन संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) : 16 एवं 18 जून को रद्द।

  • ट्रेन संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) : 18 जून को रद्द।

  • ट्रेन संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) : 20 जून को रद्द।

  • ट्रेन संख्या 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) : 16 जून को रद्द।

  • ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) : 19 जून को रद्द।

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण भी कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

प्रभावित ट्रेनें और समय विवरण:

  • ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस: 2, 5, 7 और 8 जून को दो घंटे विलंब से खड़गपुर से रवाना होगी।

  • ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: 3 और 6 जून को दो घंटे विलंब से हटिया से रवाना होगी।

  • ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: 8 जून को अपने निर्धारित मार्ग (चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी) के बजाय परिवर्तित मार्ग (चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी) से चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।


Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img