Advertisement
Advertisement

Ranchi: जून में रांची होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Ranchi: दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के बल्हारशाह-काजीपेट रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण जून माह में कई स्पेशल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस कार्य का असर रांची होकर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था बनानी होगी।

रांची होकर गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:

ट्रेन संख्या 03253 (पटना-चर्लपल्ली स्पेशल, वाया रांची) – 16 और 18 जून को रद्द

ट्रेन संख्या 07255 (चर्लपल्ली स्पेशल-पटना, वाया रांची) – 18 जून को रद्द

ट्रेन संख्या 07256 (चर्लपल्ली – पटना स्पेशल, वाया रांची) – 26 जून को रद्द

ट्रेन संख्या 07005 (चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल, वाया रांची) – 16 जून को रद्द

ट्रेन संख्या 07006 (रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल, वाया रांची) — 19 जून को रद्द

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना प्रस्थान से पहले स्टेशन या IRCTC वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर बनाएं ताकि असुविधा से बचा जा सके।

रेलखंड पर चल रहे इस तकनीकी कार्य का उद्देश्य सुरक्षित और अधिक प्रभावी ट्रेन संचालन सुनिश्चित करना है, लेकिन इससे अस्थायी रूप से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...