Advertisment

नाबालिग से दुष्कर्म के 3 दोषियों को 20-20 साल की सज़ा

छपरा : नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 ने तीन दोषियों को बीस-बीस साल की सजा सुनाई है। छपरा नगर थाना के रौजा निवासी ध्यानी शर्मा, अतीश कुमार, सोनू उर्फ टार्जन उर्फ सद्दाम हुसैन को पॉक्सो की धारा 6 के अंतर्गत बीस-बीस साल सश्रम कारावास और 20 – 20 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा दी गयी है। अर्थदंड नहीं देने पर तीन-तीन माह के साधारण कारावास की सजा दी जायेगी।

सरकार द्वारा पीड़िता को आठ लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश

आपको बता दें कि 2 साल पहले परीक्षा देकर पीड़िता घर वापस लौट रही थी तभी तीन युवकों द्वारा एक घर में ले जाकर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पीड़िता नाबालिग थी इसलिए मामले में पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...