मधेपुरा में स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में मची हड़कंप…

मधेपुरा: बड़ी खबर मधेपुरा से है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने स्कूल से घर लौट रहे एक शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीँ पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। घटना मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है जबकि मृतक की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के करहडा निवासी रामटहल दास के रूप में की गई।

घटना के दौरान मृतक शिक्षक के साथ बाइक पर सवार एक अन्य शिक्षक रविरंजन कुमार ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे स्कूल में छुट्टी होने के बाद वे दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। घटनास्थल के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पीछे बैठे शिक्षक रामटहल दास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें उन्हें गोली लग गई और उनकी मौत मौके पर हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक शिक्षक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और बीपीएससी की TRE 1 परीक्षा में उनका चयन शिक्षक के रूप में हुई थी।

यह भी पढ़ें – मंत्री डॉ सुनील कुमार पहुंचे बिहारशरीफ सदर अस्पताल, डॉक्टरों को कहा ‘कार्यशैली में लायें सुधार वरना…’

सोनवर्षा हाई स्कूल में कार्यरत थे शिक्षक रामटहल दास :

वह शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा हाई स्कूल में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंहेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई। मामले में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फ़िलहाल घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है, जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  स्वास्थ्य विभाग में करना चाहते हैं नौकरी तो हो जाइये तैयार, चुनाव से पहले 41 हजार…

मधेपुरा से रमन कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

AI Trend में रंगे सांसद सुखदेव भगत, New Look वाली तस्वीर...

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एआई से तैयार 'माय न्यू लुक' तस्वीर साझा की। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी...

Facebook Friend Scam: विदेशी दोस्ती के झांसे में महिला से लाखों...

रांची की महिला फेसबुक पर विदेशी दोस्ती के झांसे में आकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गई। गिफ्ट पार्सल, कस्टम और...

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...