मोतीपुर थाना क्षेत्र से नकली भारतीय नोट के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur–  मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतीपुर थाना क्षेत्र से नकली भारतीय नोट के साथ कई तस्करों को गिरफ्तार किया है, तस्करों के पास से एक लक्जरी गाड़ी भी बरामद की गई है.

बता दें कि अगस्त 2021 में मोतीपुर थाना क्षेत्र से साढ़े सात लाख नकली भारतीय मुद्रा के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान नकली नोट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था. यह भी जानकारी मिली थी कि जल्द ही बड़ी  मात्रा में नकली नोट की सप्लाई की जानी है. इसी सूचना एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई की गई थी.

इस छापेमारी में एक स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ चार अपराधियों को धर दबोचा गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से ₹500, ₹200 और ₹100 के कुल 11.50,000/-  नकली नोट बरामद किया गया.

बताया जा रहा है कि अपराधियों के तार नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हैं. सम्भवत: यह बिहार में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है.

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...