पटना : बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव में कुछ बड़ा होने वाला है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस संबंध में लोजपा (रामविलास) की कल यानी रविवार को बैठक हुई थी। बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था कि चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लड़ाया जाना चाहिए। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया है। बिहार में छह महीने के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। चिराग ने पिछले कुछ महीनों में यह साफ कर चुके हैं कि बिहार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ का नारा दिया था। तब से वह लगातार इस नारे को दोहराते हैं।

चिराग पासवान बिहार के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं – संसदीय दल के नेता अरुण भारती
लोजपा (रामविलास) के सांसद व संसदीय दल के नेता अरुण भारती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कहा कि चिराग पासवान बिहार के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है और उनका विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करें। जब मैं प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गया, हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि चिराग को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें।
यह भी देखें :
वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें – MP अरुण भारती
सांसद अरुण भारती ने कहा कि साथ ही साथ, कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। ताकि यह संदेश जाए कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। चिराग पासवान आज सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं। उनका यह कदम सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा देगा। जिसमें प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सर्वमान्यता की भी लड़ाई लड़ी जाएगी। जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो? कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार चिराग पासवान अब सिर्फ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।
बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बने मृणाल पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई (रामविलास पासवान की पहली पत्नी से दामाद) मृणाल पासवान को बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बिहार सरकार ने नियुक्त किया है। अब इसके दो मायने है। मृणाल विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, अब इस पर विराम लग गया। मृणाल अपने बेटे के लिए भी लोजपा (रा) का टिकट अलौली से चाहते है, ये होगा या नहीं, आगे पता चलेगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : Patna : केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात…
विवेक रंजन और अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights



















