JPSC मामला : अदालत से लेकर सड़क तक जारी रखेंगे लड़ाई-JSSU

रांची : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (JSSU) के छात्र नेता ने कहा कि JPSC मुख्य परीक्षा को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि परीक्षा रोकने के लिए सड़क तक लड़ाई जारी रखेंगे. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन सह JPSC आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग झारखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गाइड लाइन जारी किया है. जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देश है कि 31 जनवरी तक राज्य के अंदर ऑफ लाइन परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा.

नियमावली का उल्लंघन करते हुए आयोग ने नोटिस जारी किया है. साथ हीं ये भी कहा कि जेपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्र कोरोना पॉजिटिव है. जिसका रिपोर्ट उनके पास है. उन्होनें कहा कि झारखंड सरकार का गाइड लाइन के अनुसार कोरोना पॉजिटिव को होम क्वारंटीन रहना है किसी से भी मिलना जुलना नहीं है, तो फिर संक्रमित अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल कैसे होंगे. JPSC मुख्य परीक्षा स्थगित करने को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन हाई कोर्ट में रीट याचिका दायर करने का भी निर्णय लिया है.

बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा दो पाली में ली जाएगी. आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहागया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अटेंडेंस शीट और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी. अगर इसमें किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो उम्मीदवार आयोग के पूछताछ काउंटर पर 18 जनवरी से 25 जनवरी तक लिखित आवेदन देकर एडमिट कार्ड की त्रुटियों को दूर करा सकते हैं.

रिपोर्ट : मदन

JPSC मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने दिया बयान, CBI जांच की मांग

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...