JPSC ने की मुख्य परीक्षा की टाइम टेबल जारी, 18 जनवरी से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 18 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है.

आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार अपना जन्म तिथि और प्रारंभिक परीक्षा का रोल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा दो पाली में ली जाएगी. पहले पाली की परीक्षा 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ले जाएगी. मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी. 28 जनवरी को पहले पाली में पहले पेपर की दूसरी पाली में दूसरे पेपर की परीक्षा ली जाएगी. इसी तरह 29 जनवरी को पहली पाली में पेपर 3 और दूसरी पाली में चौथे पेपर की परीक्षा ली जाएगी. 30 जनवरी को पहले पाली पांचवें पेपर और दूसरी पाली में छठे पेपर की परीक्षा ली जाएगी. प्रत्येक पाली की परीक्षा 3 घंटे की होगी. इस मुख्य परीक्षा के लिए रांची में लगभग 14 केंद्र बनाए गए हैं.

आयोग ने अपनी नोटिफिकेशन में कहा है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अटेंडेंस शीट और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी. अगर इसमें किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो उम्मीदवार आयोग के पूछताछ काउंटर पर 18 जनवरी से 25 जनवरी तक लिखित आवेदन देकर एडमिट कार्ड की त्रुटियों को दूर करा सकते हैं.

JPSC कार्यालय के सामने अभ्यर्थियों का नहीं शुरू हो पाया आमरण अनशन, जानिए क्या है कारण

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...