शिक्षकों के विवाद से विद्यालय रणक्षेत्र में हुआ तब्दील, प्रभारी प्राचार्य पर बदसलूकी का आरोप

भागलपुर : भागलपुर जिले के बरारी स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के ऊपर छात्रों ने बादशालुकी व पिटाई करने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि हम लोगों को प्रभारी प्राचार्य जय नंदन चौधरी बेवजह मारपीट करते हैं। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी बच्चों ने आरोप लगाया है।

Goal 5 22Scope News

15 वर्षों से इस विद्यालय में कार्य कर रहा हूं अभी तक मेरे ऊपर किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है – प्रभारी प्राचार्य

वहीं इस मामले को लेकर जब प्रभारी प्राचार्य जैन नंदन चौधरी से पूछा गया तब उन्होंने अपने सफाई में कहा कि मैं विगत 15 वर्षों से इस विद्यालय में कार्य कर रहा हूं अभी तक मेरे ऊपर किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मैं साफ छवि से बच्चों को पढ़ाता हूं। मैं बीमार रहता हूं, मुझे पैरालिसिस हो गया है। फिर भी मैं विद्यालय में जब आता हूं तो मैं बच्चों के प्रति काफी सजग रहता हूं। बच्चे इस तरह से क्यों कह रहे हैं मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा हो सकता है। अभिभावक के कहने पर शिकायत कर रहे हैं।

यह भी देखें :

विद्यालय के शिक्षक और कुछ बाहरी लोगों में बहस हो गई

वहीं आज अंतिम कक्षा चल ही रहा था। तभी विद्यालय के शिक्षक और कुछ बाहरी लोगों में बहस हो गई। यह बहस हाथापाई पर उतर गया। जिसमें दो लोग घायल भी हो गए। हालांकि इसकी सूचना स्थानीय बरारी थाना को नहीं दी गई है। लेकिन माहौल काफी तनावपूर्ण है। वहीं सहायक शिक्षिका बिस्मिल्लाह खातून ने बताया कि अक्सर प्रभारी प्राचार्य जैन नंदन चौधरी बच्चों को बेवजह पीटते रहते हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। साथ ही बच्चे रहीम अली व उसके दोस्तों ने भी यह शिकायत की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं।

यह भी पढ़े : रेप पीड़ित बच्ची की मौत पर कांग्रेस का पटना में प्रदर्शन, नीतीश का किया पुतला दहन

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...